फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सेंटरों पर हुई विज्ञान व गणित की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएलएड परीक्षार्थियों की तीन पालियों में परीक्षा हुई। पांच सेंटरों पर विज्ञान, गणित व सामाजिक अध्ययन की परीक्षा कराई र्गई।
विज्ञापन

डायट परीक्षा प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के निर्देशों के अनुसार परीक्षा शहर के पांच सेंटरों राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, वेणी माधव, आरआर इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज में कराई गई। वेणी माधव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पाली में 385 उपस्थित एवं 20 अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या में प्रथम पाली में 99 उपस्थित एवं छह अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 153 उपस्थित एवं 12 अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में 96 उपस्थित एवं पांच अनुपस्थित रहे। जीआईसी में प्रथम पाली में 425 उपस्थित व 15 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 482 उपस्थित व 18 अनुपस्थित रहे। इसी तरह तीसरी पाली में 425 उपस्थित एवं 15 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज में तीनों पालियों में 401 उपस्थित व सात अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें