फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षण ने संभाला बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
फोटो-13-आर्य कन्या महाविद्यालय में अभिभावक संघ की बैठक में बोलतीं प्राचार्या डॉ. रानी भटनागर व अन्? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या डिग्री कालेज में मंगलवार को आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में ऑनलाइन शिक्षण पर चर्चा की गई। प्राचार्या डॉ. रानी भटनागर ने कहा कि गंभीर वक्त में ऑनलाइन शिक्षक ने ही छात्राओं के भविष्य को संभाला।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन शिक्षण में कई अभिभावकों को दिक्कतें तो आईं पर छात्राओं के पाठ्यक्रम को पूरा होते देख वह सभी संतुष्ट नजर आए। अभिभावक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में छात्राओं की पढ़ाई न के बराबर होती यदि ऑनलाइन शिक्षण पर जोर न होता। संयोजिका नीता आर्या ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. उमारानी श्रीवास्तव, डॉ. अंजू, श्वेता यादव, डॉ. स्मृति सिंह, आरती शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
स्लोगन में क्षमा रहीं प्रथम
हरदोई। मंगलवार को महाविद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सुरक्षित यात्रा विषय पर हुई स्लोगन प्रतियोगिता में क्षमा गुप्ता प्रथम, अनुपमा सिंह द्वितीय एवं आराधना कुशवाहा तृतीय रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें