फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगियों की खोज के लिए घर-घर होगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। क्षय रोग मुक्त भारत संकल्प को पूरा करने के लिए टीबी रोगियों की खोज घर-घर की जाएगी। इसको लेकर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले में भी इसकी योजना तैयार कर ली गई है। इसे जिले में 10 से 24 मार्च तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पहली बार दस्तक अभियान में टीबी रोगियों को भी खोजने का कार्य शामिल किया गया है। इसकी जिम्मेदारी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई है। अभियान में लगी टीमों को बुखार व क्षय रोगियों के साथ जन्म मृत्यु पंजीकरण से वंचित लोगों, कुपोषित बच्चों और दिमागी बुखार से दिव्यांग हुए लोगों की सूची भी तैयार की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दस्तक अभियान में टीबी रोगियों की खोज को शामिल कराए जाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा टीबी रोगियों को खोजना है। इस संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी ने बताया कि इस दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा घर-घर जाकर लोगों से खांसी आदि के संबंध में जानकारी करेंगी। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी और जिला मुख्यालय भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान में जितने भी क्षय रोगी खोजे जाएंगे। उनकी निशुल्क जांच के साथ इलाज तत्काल शुरू किया जाएगा। उप जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार कश्यप व कार्यक्रम कोआर्डिनेटर महेंद्र यादव ने बताया कि साथ ही जब तक उनका इलाज चलेगा तब तक उनके खाते में हर माह निक्षय पोषण के तहत पांच सौ रुपये भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

यह है दस्तक अभियान का उद्देश्य
दस्तक अभियान का उद्देश्य क्षय रोग के लक्षण, जांच एवं उपचार के संबंध में जागरुकता उत्पन्न करना है एवं संदिग्ध क्षय रोगियों का चिह्निकरण करना है।
क्षय रोग से बचाव को यह अपनाई जाएं सावधानियां
. खांसते व छींकते समय मुंह व नाक को कपड़े से ढकें।
. हर जगह न थूकें, जमीन पर थूकने के बजाए उस पर मिट्टी डालें।
. खांसी व टीबी के रोगियों को सामान्य मरीजों से अलग बैठाएं।
.अस्पताल में हवादार कमरे, टीबी के मरीजों के लिए अलग वार्ड होना चाहिए।
जिले में अभी इन टीबी रोगियों का चल रहा इलाज
सीएचसी/पीएचसी रोगी
टड़ियावां 56
हरदोई 403
हरियावां 50
माधौगंज 66
मल्लावां 29
बावन 18
कोथावां 66
सांडी 42
सुरसा 42
टोडरपुर 54
संडीला 146
शाहाबाद 125
अहिरोरी 54
बेंहदर 41
भरावन 46
भरखनी 29
बिलग्राम 70
हरपालपुर 65
कछौना 34
पिहानी 66
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें