गरीब महिला को कंबल देते राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। नगर क्षेत्र के असहाय, गरीब, निराश्रित व नि:शक्तजनों को शनिवार को गांधी भवन परिसर में कंबल वितरण किए गए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। समाज के हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है। गरीबों को आवास, पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है।
एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि रैन बसेरों की स्थापना करा दी गयी है। नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट मृत्युंजय राम, एसडीएम सदर सर्वेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर प्रभाकर त्रिपाठी, सपा नगर अध्यक्ष वसीम अहमद, नरेश गोयल, मो. हसीम, टीटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सात हजार को बांटे जाएंगे कंबल
हरदोई। जिला प्रशासन ने गरीबों को सर्द मौसम में राहत देने के लिए 25 लाख रुपये खर्च कर करीब 7 हजार कंबलों की खरीद की है। प्रति कंबल पर 358 रुपये खर्च किए गए हैं। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि गरीबों को कंबल वितरण की तैयारियां पूरी हो गई है।