फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा योजना से जुड़े एक लाख 35 हजार लोग

Thu, 30 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी और बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में गांधी भवन परिसर में टाउन हाल मीटिंग के रूप में गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में बताया गया ।
विज्ञापन


एलडीएम पीके सिंह ने बताया कि योजना के तहत अभी तक करीब 1 लाख 35 हजार खाताधारकों को बीमा एवं 8 हजार खाताधारकों को पेंशन योजना से जोड़ दिया गया है। योजना को लेकर कोई लक्ष्य नहीं है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की भारत सरकार की मंशा है।

एसबीआई मेन ब्रांच के मुख्य प्रबंधक अशोक चंद्रा ने कहा कि भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना में बैंकें खाताधारकों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत निर्धारित अंशदान लेकर उन्हें बीमा एवं पेंशन कवरेज प्रदान कराने की दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन


करीब दो माह पूर्व शुरू हुई सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन एवं बीमा योजना में एक व्यक्ति सिर्फ एक ही बैंक से एक बार ही योजना का लाभ ले सकता है। मतलब साफ है कि अगर किसी व्यक्ति के कई बैंकों में एकाउंट है तो वह सिर्फ किसी एक बैंक से इसका लाभ ले सकता है।

गोष्ठी में अन्य बैंकों के अफसरों के अलावा एलआईसी के अफसर आदि मौजूद थे। गोष्ठी परिसर में स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। हालांकि, कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार के अभाव से अपेक्षित संख्या में लोगों की भागीदारी न हो सकी और अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें