फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 गांवों की राह का रोड़ा बना एक किमी जर्जर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। हिया पुल से असही आजमपुर को जाने वाली संपर्क सड़क की एक किलोमीटर तक हालत दयनीय है। इस मार्ग पर प्रतिदिन 10 गांवों की करीब छह हजार की आबादी आवागमन करती है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते ये सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक व स्थानीय लोग भुगत रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से सड़क पर कीचड़ हो जाता है। पैदल निकलने में भी मुश्किल होती है। हिया पुल से खरिका गांव तक एक किमी मार्ग पर पांच फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने मार्ग को बनवाने की माग की है। रसूलपुर गांव निवासी रईस का कहना है कि हिया पुल से असही आजमपुर जाने वाली संपर्क सड़क का एक किमी हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है। सड़क बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन

सड़क के टूटने से बने गड्ढों के कारण इस सड़क से गुजरना बेहद खतरनाक हो चुका है। अक्सर दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोट खा रहे हैं। सड़क टूटने से इस पर बने गड्ढे रात के समय अंधेरे में वाहन चालकों को ज्यादा परेशान करते हैं।
हिया गाव के मुन्ना सिंह का कहना है कि हिया पुल से रसूलपुर गांव के सामने तक एक किमी सड़क टूटी हुई है। सड़क के टूटने से आवागमन में राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
संडीला मल्लावां राजमार्ग से जुड़ा होने से हर समय वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ज्यादातर लोग इसी मार्ग से होकर लखनऊ, हरदोई व संडीला आते-जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक चुटहिल हो जाते हैं।
जरियारी गांव निवासी अजीज कहते हैं कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन मार्ग पर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। यदि सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो इलाके के लोगों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें