हरदोई। जिले में अलग अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेपुर निवासी श्यामसुंदर (50) रूपापुर क्षेत्र में एक मिल में तौल का कार्य करता था। सोमवार की रात वह काम पूरा कर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर को नजदीकी अस्पताल ले जा गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।
वहां से डाक्टर ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम खारी निवासी रामेंद्र मिश्रा (30) पैदल जा रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।