फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑटो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21- कौशल किशोर। फाइल फोटो
विज्ञापन


फोटो-22- मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद मृतक कौशल किशार के परिजन। संवाद
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गोशाला के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शाहाबाद-पाली मार्ग पर सफीपुर गोशाला के पास आटो और बाइक की टक्कर हो गई। रविवार रात हुए हादसे में आटो सवार युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। चारों को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के मझिला के मजरा बग्गर पुरवा निवासी कौशल किशोर (26) राजस्थान में पत्थर तोड़ने का काम करते थे। कौशल किशोर के साथ गांव निवासी राजपाल और प्रदीप (23) भी काम करते थे। राजपाल के साथ उनकी पत्नी रामदेवी (36) और दस वर्षीय पुत्री रहती थी। कौशल के पिता पुत्तूलाल के मुताबिक, दिवाली के मौके पर रविवार की शाम कौशल किशोर, प्रदीप, राजपाल की पत्नी और पुत्री चारों बस से गांव आ रहे थे। राजपाल वहीं रुक गए। सभी रूपापुर में बस से उतर लिए। वहां से चारों एक आटो में बैठकर शाहाबाद आ रहे थे। इस दौरान शाहाबाद-पाली मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गोशाला के पास आटो और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें चालक समेत पांच घायल हो गए। कौशल को गंभीर चोटें आईं। आटो चालक समेत सभी को मामूली चोटें आईं। सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां से चिकित्सक ने कौशल किशोर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें रात 9:45 बजे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा और ढाई वर्षीय पुत्र स्वागत है। मौके से बाइक समेत चालक भाग गया। आटो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें