फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशवैन लूटने की फिराक में आए बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

विज्ञापन
घटनास्थल पर गोली लगने से घायल संजय चौरसिया व मौजूद पुलिस बल। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात खदरा में पुलिस टीम और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक शातिर घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि बाइक सवार दोनों शातिर कैश वैन लूटने की रेकी कर चुके थे और घटना को अंजाम देने के लिए ही हरदोई आ रहे थे।
शातिर के पास से एक तमंचा, दो खोखा, तीन कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान शातिर की गोली से क्राइम ब्रांच का एक सिपाही भी घायल हो गया।
सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक सिंह को रात लगभग साढ़े 10 बजे जानकारी मिली थी कि पिछले कई दिनों से अलग-अलग बैंकों की कैशवैन की रेकी कर रहे बाइक सवार दो युवक घटना को अंजाम देने के लिए बुधवार की रात हरदोई पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी को मामले की जानकारी दी गई। एसपी ने सर्विलांस टीम के अलावा क्राइम ब्रांच और देहात कोतवाली पुलिस को वाहनों की जांच का अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।
देहात कोतवाली के कोतवाल राकेश यादव लखनऊ रोड पर नानकगंज के निकट वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर खदरा की ओर भागने लगे।
दूसरी तरफ से आ रहे सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक सिंह ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में क्राइम ब्रांच का सिपाही राहुल वर्मा को बाएं हाथ में गोली लग गई।
इसके बाद पुलिस टीम की फायरिंग में संजय चौरसिया पुत्र अगनू चौरसिया निवासी कोतवाली संडीला के पैर में गोली लगी। उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें