फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के घर से नगदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
हरदोई में चोरी के बाद खुली पड़ी रैकें और अलमारियां दिखाता ट्रांसपोर्टर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कृष्णनगरिया में मंगलवार रात चोरों ने ट्रांसपोर्टर के बंद मकान को निशाना बनाया। यहां से साढ़े पांच लाख रुपये और करीब पांच लाख के जेवर चोरों ने पार कर दिए। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णनगरिया निवासी रामलखन गुप्ता ट्रांसपोर्टर हैं। मंगलवार रात वह पत्नी आरती गुप्ता और दोनों बच्चों के साथ शहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात लगभग एक बजे वह परिवार के साथ वापस घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। दो कमरों के ताले टूटे देखकर परिजन सन्न रह गए।
रामलखन ने बताया कि चोरों ने एक कमरे में बनी अलमारियों और रैकों को तोड़कर साढ़े पांच लाख रुपये चुरा लिए। सोने के तीन हार, तीन जोड़ी झाला, चांदी की बिछिया, पायल समेत करीब पांच लाख के जेवर भी पार कर दिए। घटना की सूचना रामलखन ने रात में ही पुलिस को दी तो टीम मौके पर पहुंची व जांच की। बुधवार को रामलखन ने घटना की तहरीर दी। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें