फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिडं़त में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में जक्खा देवी मंदिर के पास दो बाइक सवार टकरा गए। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम इकसई निवासी अजीत (21) पुत्र रामबली लुधियाना में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। दीपावली पर वह घर आया था। वह सोमवार शाम बाइक से कस्बा माधौगंज आया था। वापस घर जाते समय जक्खा देवी मंदिर के निकट दूसरी बाइक पर आ रहे रुदामऊ निवासी पुतान (22) पुत्र राजा की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।
घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज भेजा। यहां चिकित्सक ने अजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुतान की हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजीत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अजीत के परिवार में छोटा भाई रंजीत, दो बहनें सरिता और रागिनी हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें