फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मौत, 34 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोराना संक्रमितों का ग्राफ लगातार गिर रहा है। शनिवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं, 34 नए और संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से जंग जीतने के लिए गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

जिले के लोगों को विगत 12 दिनों से कोरोना से राहत मिल रही है। जहां जनवरी में प्रतिदिन दो सैकड़ा के करीब केस मिल रहे थे, वहीं फरवरी के पहले सप्ताह से कोरोना केसों की कमी आनी शुरू हो गई है।
इधर, शनिवार को एक कोरोना संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है, जिससे अब कोरोना से मौतों का आंकड़ा 364 पर पहुंच गया है। पचदेवरा क्षेत्र की एक संक्रमित महिला का कोविड एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को 34 नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित की संख्या मेें कमी हो रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 40 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से निकलकर कोरोना से जंग जीती है। अब 314 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें