फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीडीपीओ, सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काटा, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाल विकास परियोजना कार्यालय और फील्ड भ्रमण को लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), सुपरवाइजर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

समय से पहले कार्यालय छोड़ने और फील्ड भ्रमण न करने पर एक सीडीपीओ और सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
सुरसा बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार को सीडीपीओ और सुपरवाइजर न तो फील्ड भ्रमण और न ही कार्यालय पर मिले। डीपीओ ने फील्ड भ्रमण के रोस्टर के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मोबाइल पर जानकारी ली तो, कार्यकर्ता ने बताया कि निरीक्षण पर कोई नहीं आया था। सीडीपीओ कार्यालय पर ब्लॉक समन्वय ही मौजूद थे। बताया कि दोपहर बाद सीडीपीओ का कार्यभार देख रहीं सुपरवाइजर मंजू वर्मा और सुपरवाइजर सीमा सिंह भी चली गईं।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि निरीक्षण में पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग भी पूरी नहीं मिली। पोषण ट्रैकर एप प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं और ब्लॉक समन्वय राहुल सिंह को चेतावनी जारी की गई है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से अप्रैल का पूरा राशन और मई का राशन प्राप्त हो रहा है। कार्यालय में स्थानाभाव पर सुरसा बीडीओ से बात की गई है। परिसर में भूमि को चिह्नित कराते हुए नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। सीडीपीओ और सुपरवाइजर से साक्ष्य सहित जवाब भी मांगा गया है। जवाब आने के बाद परीक्षण के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें