फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेढ़ घंटे का शटडाउन तीन घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति

Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- सांडी रोड उपकेंद्र की चार घंटे बाद आई बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मन्नापुरवा उपकेंद्र पर मेन बस के अनुरक्षण कार्य के प्रस्तावित डेढ़ घंटे के शटडाउन स्थान पर विभाग ने तीन से चार घंटे की कटौती कर दी। शहर में डेढ़ बजे तक आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन सांडी रोड उपकेंद्र की आपूर्ति चार घंटे बाद बहाल हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
132 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र पर कराए गए कार्य के चलते पारेषण विभाग की ओर दिन में 10:30 बजे से 12 बजे तक डेढ़ घंटे का शटडाउन लिया गया। सुबह करीब पौने 11 बजे शहर सहित संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर दी गई। लोगों को भी कार्य 12 बजे तक पूरा होने का आसार था लेकिन कार्य पूरा होने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय से ज्यादा होते ही अधिकारियों के पास भी फोन की घंटियां बजना शुरू हो गई। काम पूरा होने के बाद शहर के अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति डेढ़ बजे शुरू हो गई लेकिन सांडी रोड उपकेंद्र की आपूर्ति एक घंटे के बाद ढ़ाई बजे सुचारू हो सकी। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि देरी को लेकर ट्रांसमिशन के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मशीनों को बदलने में समय लगा और इसके बाद उपकेंद्रों को एक-एक कर चलाया गया। इस वजह से कहीं जल्दी तो कहीं देरी से आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें