फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक अपर जिला जज का तबादला, पांच की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रयागराज उच्च न्यायालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत रविवार को जिले समेत प्रदेशभर में न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। जनपद में पांच नए अपर जिला जज तैनात किए गए हैं जबकि एक का तबादला किया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन से एक जज का तबादला हुआ है तो एक की तैनाती भी हुई है। सिविल जज जूनियर डिवीजन में चार का तबादला हुआ है और दो की तैनाती हुई है।
विज्ञापन



विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी सुनील कुमार सिंह का तबादला बिजनौर कर दिया गया है। बरेली से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, एटा से दिनेश गौर, सोनभद्र से शैलेंद्र यादव, प्रयागराज से फारूक इनाम सिद्दीकी तथा गाजियाबाद से प्रमेंद्र कुमार को जिले में नियुक्त किया गया है।



सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी न्यायालय) में तैनात प्रवीण गौतम का तबादला कासगंज कर दिया गया है जबकि मिर्जापुर से अनीमा मिश्रा को हरदोई भेजा गया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी में तैनात जीशान खान को सोनभद्र, पूर्वी में तैनात नेगी चौधरी को रामपुर तथा सवायजपुर ग्राम न्यायालय में तैनात संदीप मणि त्रिपाठी को बस्ती स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ में तैनात राकेश चौरसिया को संडीला ग्राम न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।
विज्ञापन

अपर सिविल जज न्यायालय संख्या चार में तैनात प्रियंका चौधरी का तबादला मथुरा कर दिया गया है। वहीं, वाराणसी से प्रियल शर्मा को सवायजपुर ग्राम न्यायालय में तैनाती दी गई है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 15 अप्रैल तक अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें