फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निशुल्क यात्रा के पहले ही दिन बसों में यात्रियों का रेला

Fri, 08 Aug 2025 10:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रक्षाबंधन त्योहार पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन तक रोडवेज बस में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। इस बार सरकार ने महिला के साथ एक साथी की यात्रा भी निशुल्क कर दी है। इसको लेकर पहले ही दिन रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। गंतव्य तक जाने के लिए लोग बसों में चढ़ने से लेकर सीट के लिए मारामारी करते नजर आए।
विज्ञापन

हरदोई डिपो में पांच बसों के बढ़ने के बाद अब बेड़े में 200 बसें हो गई हैं। बसें हरदोई से कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर, गोला और सीतापुर जाती हैं। इसके अलावा लंबे रूटों पर दिल्ली, अजमेर, बनारस, पलिया, मथुरा और जयपुर तक बसें जाती हैं। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर प्रदेश सरकार ने तीन दिनों तक महिलाओं और उनके सहयोगी को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।
आदेश आते ही परिवहन निगम ने शुक्रवार सुबह छह बजे से सुविधा शुरू कर दी। जानकारी होते ही भी सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रा करने लगे। परिणाम यह हुआ कि दोपहर बाद से ही बस स्टेशन पर काफी भीड़ हो गई। लगभग सभी रूटों की बसों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। लोगों को बस में चढ़ने और सीट पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि बसों की संख्या पर्याप्त है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अगर आवश्यकता पड़ी तो फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले ही दिन 15 से 20 हजार निशुल्क यात्रा का अनुमान
हरदोई। निशुल्क यात्रा के आदेश से पहले ही दिन काफी संख्या में लोगों ने यात्रा की है। परिवहन निगम से जुडे़े अधिकारियों के अनुसार बस कंडक्टर महिलाओं के जीरो मूल्य की टिकट देगा ताकि मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या पता चल सके। सहयात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। इसको लेकर ही भीड़ बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक अधिक भीड़ होने के कारण पहले दिन करीब 15 से 20 हजार लोगों के निशुल्क यात्रा करने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें