डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास
को लेकर धांधली का आरोप लगाकर कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट
में शुरू हुआ ग्रामीणों का क्रमिक आमरण अनशन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी
रहा। ग्रामीणों ने कहा कि गरीबों की समस्याओं को लेकर प्रशासन संवेदनहीन हो
चुका है।
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि
लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने
गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है। प्रधान, सेेक्रेटरी व
विकास विभाग के अफसरों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन
कर लिया गया।
आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी
सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच
कराकर इन सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग
की। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता
करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
अनशन पर रामहेत, दिनेश कुमार व
उजागर शामिल थे। इस मौके पर सुधीर, लालता प्रसाद, रामहेत, राघवेंद्र सिंह,
बृजराज, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।