फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी गांव के ग्रामीणों का अनशन तीसरे दिन जारी

Sun, 11 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास को लेकर धांधली का आरोप लगाकर कार्रवाई समेत कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का क्रमिक आमरण अनशन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि गरीबों की समस्याओं को लेकर प्रशासन संवेदनहीन हो चुका है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे गढ़ी के ग्रामीणों ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है। प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अफसरों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया।

आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जांच कराकर इन सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन पर रामहेत, दिनेश कुमार व उजागर  शामिल थे। इस मौके पर सुधीर, लालता प्रसाद, रामहेत, राघवेंद्र सिंह, बृजराज, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें