हरदोई। भतीजे की शादी के तीसरे दिन विवाहिता ने संदिग्ध हालात में तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज हरदाेई लाए। यहां कुछ देर उपचार के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
दौलतपुर निवासी गंगाचरन की पत्नी गुड्डी (45) घर में ही रहती थीं। गुड्डी के जेठ श्यामाचरण के पुत्र बीरू की शादी 23 मई को हुई थी।। शनिवार को बरात विदा होकर आई। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। रविवार सुबह लगभग दस बजे गुड्डी शौचालय गईं। शौचालय से बाहर आकर उल्टियां करने लगीं। पति गंगाचरण ने उससे इसकी वजह पूछी तो गुड्डी ने बताया कि शौचालय साफ करने वाला तेजाब पी लिया। इस पर परिजन गुड्डी को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज हरदोई लाए।
यहां उपचार के दौरान आधे घंटे बाद गुड्डी की मौत हा गई। घटना की वजह पूछने पर मृतका के पति गंगाचरण कुछ बता नहीं पाए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।