फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीईटी के दूसरे दिन जिले में 4,624 ने किया परीक्षा से किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार को दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में 18 हजार से अधिक परीक्षार्थियों में से 46 सौ से अधिक ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 13,760 अभ्यर्थी मौजूद रहे। सभी केंद्रों पर जिले के अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए, इनमें दो पालियों में परीक्षाएं कराई गईं। सुबह 10 बजे की पहली में परीक्षा के लिए आठ बजे से ही अभ्यर्थियों की तलाशी शुरू हो गई। सभी केंद्रों पर तय समय पर ही अभ्यर्थियों काे प्रवेश दिया गया और तय समय पर ही परीक्षा संपन्न कराई गई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की तरफ से पीईटी के लिए जिले में दूसरे दिन भी प्रत्येक पाली के लिए 9,192 अभ्यर्थियों का आंवटन किया गया है। ऐसे में रविवार को 18,384 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।
हालांकि, जिले के 22 केंद्रों पर 13,760 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। दोनों पालियों में से कुल 4,624 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराते हुए सुरक्षा बंदोबस्त के साथ डबल लॉक में रखवाया गया है।
विज्ञापन

बताया कि रविवार को सुबह की पाली में 6,832 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 2,360 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 6,928 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 2,264 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले के आला अधिकारियों ने भी अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें