फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर सरकार ने खजाना खोला, 26 करोड़ दिए

विज्ञापन
फोटो 15: क्षतिग्रस्त अस्पताल रोड। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
हरदोई। मुख्यमंत्री की घोषणा पर जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर नियोजन विभाग ने खजाना खोल दिया है। शासन ने 54.90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर 26.34 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन शासन ने जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर काम कराने के लिए पहली किस्त देते हुए जल्द प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री की घोषणा पर जनप्रतिनिधियों से पांच-पांच करोड़ रुपये से काम कराए जाने के प्रस्ताव लिए गए थे। प्रशासन ने प्रस्तावों को नियोजन विभाग के माध्यम से शासन को भेज दिए थे। शासन ने प्रस्तावों में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं किया। शासन ने करीब 40 प्रतिशत 26.34 करोड़ रुपये दे दिए हैं। नियोजन विभाग ने शासनादेश भी जारी कर दिया है।



आबकारी मंत्री के प्रस्ताव पर शहर में यह होंगे काम :

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रस्ताव पर त्वरित आर्थिक विकास योजना में मुख्यमंत्री की घोषणा पर शासन ने 4.94 करोड़ रुपये मंजूरी दे दी है। नियोजन अनुभाग-4 की तरफ से कार्यों पर वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के साथ ही काम कराने के लिए 2.37 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं। आबकारी मंत्री ने इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हरदोई की जनता की तरफ से आभार जताया है। कहा कि जिले के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। उनके प्रस्ताव पर सिनेमा चौराहे से रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज तक धर्मशाला सड़क पर एक कोट पेंटिंग के काम के लिए 24.79 लाख की मंजूरी मिली है। इसमें से काम कराने के लिए 12 लाख रुपये भी मिल गए हैं।
विज्ञापन

जिंदपीर चौराहे से गिप्शनगंज रेलवे फाटक तक ओवरब्रिज के दोनों साइडों के मार्गों पर एक कोट पेंटिंग, माल गोदाम चुंगी से नानवानी कोल्ड स्टोर होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर के आगे तक एक कोट पेंटिंग, आनंद टॉकीज से कलक्ट्रेट गेट नंबर तीन तक एक कोट पेंटिंग, रेलवेगंज में सर्कुलर सड़क से पंजाब नेशनल बैंक वाली, इंडियन बैंक वाली गली, सेंट्रल बैंक वाली सड़क होते हुए रेलवे स्टेशन तक एक कोट पेंटिंग, मुन्ने मियां चौराहे हिंदी पाठशाला तिराहे तक एक कोट पेंटिंग का काम शामिल है।
इसी के साथ नुमाइश चौराहे से डाक बंगला होते हुए पोस्ट ऑफिस तिराहे से जिलाधिकारी कार्यालय गेट संख्या एक तक एक कोट पेंटिंग, जिलाधिकारी चौराहे से रेलवेगंज तक एक कोट पेंटिंग, पुलिस अधीक्षक तिराहे से जिंदपीर चौराहा ओवरब्रिज तक एक कोट पेंटिंग, नुमाइश चौराहे से बड़ा चौराहा होते हुए बिलग्राम चुंगी तक एक कोट पेंटिंग, हिंदी पाठशाला से बड़ा चौराहा-सिनेमा चौराहा होते हुए अस्पताल सड़क गांधी तिकुनिया पार्क तक एक कोट पेंटिंग, डाक बंगला तिराहे से अमर जवान चौक तक कलक्ट्रेट मार्ग पर एक कोट पेंटिंग का काम शामिल है।



जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर शासन ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल आमजन की सुविधा-सहूलियत के कामों को कराए जाने के लिए 26.34 करोड़ रुपये मिल जाने से अब जिले में विकास कार्यों को पंख लगेंगे। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि प्रक्रिया समय से पूरी कराते हुए काम भी शुरू कराया जाए ताकि मार्गों के काम बरसात से पहले पूरे कराए जा सकें। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें