फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिस्कुट दिलाने के बहाने खेत में मासूम से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। बिस्कुट दिलाने के बहाने छह साल की बच्ची को ले जाकर 60 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी (6) 25 जून की शाम घर के बाहर खेल रही थी। गांव में ही रहने वाला जगदीश यहां आया। बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने मक्के के खेत में ले गया। वहां मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पहले तो छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दीं।
इसके बाद मंगलवार रात जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द से जल्द आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें