फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे

Wed, 07 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ देखकर शिकायत निस्तारण को लेकर डीएम के तेवर काफी तीखे हो गए। उन्होंने दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराते हुए शेष शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण जल्द से जल्द कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


कहा कि शिकायत के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को दी जाए और शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि हम सभी की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि शिकायतों का निस्तारण सही तरीके से हो, अगर एक ही शिकायत के लिए बार बार दौड़ लगाने का मामला संज्ञान में आया तो उसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।

खराब नलकूपों एवं नहरों में पानी न आने सहित ट्रांसफार्मर खराब, बिजली न आने संबंधी शिकायतों पर डीएम ने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर देखे ंऔर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। कहा कि बड़ी संख्या में शिकायतों के आने का मतलब साफ है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हो रही और अब इस ओर कार्रवाई होगी। आज कुल 82 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें दो का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें