फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोरों के चोरी करने की शिकायत पर परिजनों ने सिर पर बनवाया चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरों के सिर पर चौराहा बनाकर सार्वजनिक रूप से पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक किशोर के गले में जूतों की माला लटकी नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच की। इस दौरान किशोरों के परिजनों ने खुद ही चौराहा बनाकर पिटाई किए जाने की बात कहकर मामले को खत्म करने की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोर (13) नजर आ रहे हैं। इनके हाथ बंधे हुए हैं। गले में जूतों की माला पड़ी है और मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि वीडियो आठ मई का है। दोनों किशोरों ने किसी दुकान से पान मसाले की पुड़िया गुपचुप ढंग से उठाई थी। इसकी शिकायत मिलने पर घरवालों ने ही दोनों को सजा दी थी। कोतवाल का कहना है कि माता-पिता ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें