फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर बहनें दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक भाइयों को लगा सकेंगी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली के बाद भाई दूज को लेकर इस बार संशय बना रहा। वैसे तो मंगलवार को ही दोपहर करीब दो बजे द्वितीया तिथि लग गई। वहीं उदया तिथि पर त्योहार को मनाया जाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

यम द्वितीय यानी भाई दूज इस साल बुधवार को मनाई जाएगी। आचार्यों के मुताबिक उदया तिथि पर भाई दूज को मनाया जाना अधिक शुभ माना जाता है। आचार्य सनत्कुमार मिश्र के मुताबिक द्वितीया तिथि मंगलवार को शुरू हो गई है। भाई दूज का त्योहार मनाए जाने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन उदया तिथि को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में भाई दूज 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक है। शुभ मुहूर्त में तिलक करना विशेष फलदायी माना जाता है।
बताया कि पौराणिक कथा के मुताबिक भगवान सूर्यदेव और उनकी पत्नी संज्ञा के दो संतानें थीं। इनमें एक यमराज और दूसरी यमुना थीं। दोनों भाई-बहन एक-दूसरे को बहुत चाहते थे। यमुना की इच्छा थी कि उनके भाई यमराज कभी उनके घर आएं और उनके हाथों से भोजन करें। कई बार निमंत्रण के बाद भी यमराज कामों में व्यस्त रहने के कारण नहीं जा पाते थे।
विज्ञापन

कहा जाता है कि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने घर पहुंचे। भाई को देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने उनका आदर-सत्कार किया, माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारने के बाद अपने हाथों से भोजन परोसा। तभी से यम द्वितीया को भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें