फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिवाली पर रोशनी से नहाए घर-प्रतिष्ठान, दो करोड़ की आतिशबाजी धुआं-धुआं

विज्ञापन
फोटो-11- आसमान में जलती आतिशबाजी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिले में रविवार को दिवाली उल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। शाम ढलते ही घरों से लेकर बाजारों और प्रतिष्ठानों तक रोशनी की छटा बिखरने लगी। लोगों ने अपनी-अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार घरों को रंग-बिरंगी झालरों, बिजली की लाइटों और पारंपरिक दीयों से सजाया। रात होते-होते पूरा शहर रोशनी से नहाया नजर आया। वहीं करीब दो करोड़ की आतिशबाजी से रात गूंजती रही।
विज्ञापन

दिवाली पर लोगों ने घरों में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश का पूजन किया। शुभ मुहूर्त में पूजन के बाद देसी घी और सरसों के तेल के दीए प्रज्वलित किए। घरों के मुख्य द्वार, आंगन, छत और बालकनी में दीया जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी आकर्षक सजावट की। मिट्टी के दीयों की कतारों ने पारंपरिक दीपोत्सव को मनमोहक बना दिया।
विज्ञापन

पूजन और दीयों को सजाने के बाद रात होते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। ग्रीन पटाखों के साथ तेज आवाज और अधिक धुएं वाले पटाखों से लोगों ने आतिशबाजी की।


आतिशबाजी की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई लेकिन मांग डेढ़ गुनी हुई। पटाखा महंगा होने के बाद भी लोगों में मांग रही।
-मुख्तार आलम, आतिशबाज विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें