फोटो-4- जिला महिला चिकित्सालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता को टीका लगातीं स्वास्थ्यकर्मी। संवा
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शुक्रवार को भी 2939 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। कुल 21 केंद्रों पर 37 सत्रों में टीकाकरण किया गया। 3619 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण होना था। लक्ष्य के सापेक्ष 81.21 फीसदी वर्कर्स ने टीकाकरण करा लिया है। सबसे अधिक टीकाकरण मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ, यहां 98.14 फीसदी लोगों ने टीकाकरण कराया।
16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत पूरे देश में हो चुकी है। शुक्रवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार पदों पर तैनात अधिकारियों ने भी कोरोना का टीका लगवाया। शाहाबाद में अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने टीका लगवाया।
शहर के चिकित्सक डॉ. अनुराग शुक्ला, ब्लड बैंक के एलटी अकील आदि ने भी टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में 81.21 फीसदी लोगों ने शुक्रवार को टीकाकरण करा लिया। टीकाकरण कराने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स में 2697 महिलाएं और 242 पुरुष शामिल हैं। टीकाकरण न कराने के पीछे की मुख्य वजह कुछ फ्रंटलाइन वर्कर्स के ड्यूटी पर न होने, कुछ महिला कर्मचारियों के गर्भवती होने की बात अनौपचारिक तौर पर सामने आई है।
सभी लगवाएं टीका, कोई परेशानी नहीं
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि चिह्नित किए गए सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव अभी तक सामने नहीं आया है। कई दौर की टेस्टिंग के बाद केंद्र सरकार ने टीका लांच किया है। सभी को टीका लगवाने में उत्साह दिखाना चाहिए।
फोटो-5- चस्पा सूची में टीकाकरण के लिए अपना नाम देखतीं फ्रंटलाइन वर्कर्स। संवाद- फोटो : HARDOI