फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

375 अतिक्रमणकारी चिह्नित, नोटिस के बाद हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अस्थायी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने लखनऊ चुंगी से पिहानी चुंगी तक सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण करने वाले 375 लोगों को चिह्नित किया है। जल्द ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों के किनारे अतिक्रमण है। अतिक्रमण से ही जाम लगता है। पिछले दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर हुई बैठक में भी जाम की समस्या के लिए अतिक्रमण को ही जिम्मेदार माना गया।
इसके बाद डीएम अविनाश कुमार ने लखनऊ चुंगी से सोल्जर बोर्ड चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा से नुमाइश चौराहा, नुमाइश चौराहा से पिहानी चुंगी तक सड़क के दोनों ओर के अस्थायी अतिक्रमण को चिह्नित कर हटवाने के निर्देश दिए। इस पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसमें 375 अतिक्रमणकारी चिह्नित किए गए हैं। इनमें सड़क किनारे खोमचा, ठेली, खोखा, गुमटी आदि शामिल हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि इन्हें दो बार नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर जुर्माना वसूलकर अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
बीच सड़क से दोनों ओर 60 फिट अतिक्रमण चिह्नित
विभागीय सूत्र बताते हैं कि सड़क के मध्य से दोनों ओर 60-60 फिट में अगर कोई अस्थायी अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाएगा।
स्थायी अतिक्रमण हटाने की कवायद अगले चरण में होगी। अगर किसी का स्थायी निर्माण पूर्व से नियम संगत है और उसकी ही भूमि में बना है तो उसको लेकर उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें