फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पैदल जा रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रही वृद्धा को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया। घटना बृहस्पतिवार देर शाम हुई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र लालपालपुर निवासी देवका (66) के पति किशन पाल की पहले ही मौत हो चुकी है। पुत्र श्रवण के मुताबिक, गांव के पास एक मजार है। बृहस्पतिवार देर शाम मां देवका पैदल मजार की ओर जा रहीं थीं। इस दौरान लालपालपुर चौराहा के पास उन्हें कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन एंबुलेंस से उन्हें सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पुत्र श्रवण, राजवीर और चार पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। टक्कर मारने वाली कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें