फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ईंट से सिर पर वार कर वृद्धा की हत्या, शव सीवर टैंक में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज में वृद्धा की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव उसके स्नानगृह के बाहर बने सीवर टैंक में डाल दिया गया। मृतका के पुत्र ने भूमि विवाद में पड़ोसी युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन


नानकगंज निवासी रामबेटी (65) को सोमवार शाम एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जाना था। शाम लगभग पांच बजे वह मकान के पिछले हिस्से में बने स्नानगृह की तरफ गई थीं। कुछ देर बाद उनका पुत्र चेतराम उधर गया तो उसे पड़ोस में रहने वाला एक युवक आता नजर आया। चेतराम ने उससे पूछताछ की तो वह बिना कुछ बताए वहां से निकल गया।
इस पर चेतराम मकान के पीछे की तरफ गया तो वहां उसे खून के छींटे पड़े दिखाई दिए और सीवर टैंक का ढक्कन आधा खुला हुआ नजर आया। उसने टैंक का ढक्कन हटाकर देखा तो रामबेटी औंधे मुंह पड़ी नजर आईं। उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव के चेहरे पर खरोंच के निशान थे, जबकि सिर और माथे पर ईंट से वार किए जाने के निशान भी थे।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने पड़ोसी युवक धनीराम पर भूमि विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। धनीराम को हिरासत में लेकर पूछताछ भी चल रही है। सीओ सिटी ने बताया कि देहात कोतवाल अशोक सिंह की टीम घटना के खुलासे के लिए लगी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।





जताई जा रही थी लूट की आशंका, लेकिन हाथ पैरों में मिले जेवर



टैंक से शव बाहर निकाला गया तो काफी गंदा हो गया था। परिजन सिर से बह रहे खून को देखकर लूट की भी आशंका जता रहे थे। शव धुलवाया गया तो दोनों पैरों में पायल, हाथ में चांदी का कड़ा और गले व कान में भी चांदी के ही जेवर मिले। इसके बाद परिजनों ने भी लूट की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें