फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मझौंझी गांव में संदिग्ध हालात में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका के छोटे पुत्र ने अपने बड़े भाई और परिजनों पर ही संपत्ति के लिए गला घोंटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मझौंझी निवासी अंगूरी (70) के पति जोगराज की मौत हाे चुकी थी। बृहस्पतिवार सुबह लगभग तीन बजे अंगूरी की मौत हो गई। वह अपने बड़े बेटे नारेंद्र के पास रहती थी। इसकी जानकारी पर छोटा बेटा ब्रजेंद्र मौके पर पहुंचा और बड़े भाई व उसके परिजनों पर अंगूरी की हत्या का आरोप लगाने लगा। ब्रजेंद्र के मुताबिक बीती 22 जून को नरेंद्र ने मां अंगूरी को धोखे में रखकर उसके हिस्से की छह बीघा भूमि अपनी पत्नी कुसुमा के नाम करा दी थी।
जानकारी होने पर ब्रजेंद्र ने बैनामा पर आपत्ति दाखिल की थी। बुधवार को आपत्ति दाखिल करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब ब्रजेंद्र वापस गांव पहुंचा तो मां की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें