फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भूमि विवाद में वृद्धा को पटक कर मारा

Sun, 08 Dec 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के कड़ेरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर वृद्धा को पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के कड़ेरिया गांव निवासी रामसागर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम गांव के ही मूलचंद, सत्यवीर व अखिलेश भूमि की रंजिश को लेकर उसके दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर दरवाजे पर खाना खा रही उसकी मां को जमीन पर पटक-पटक कर मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेहोशी हालत में सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरवल दृगपाल सिंह गौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें