बेहंदर। संडीला - बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालतमें उन्हें पुलिस की मदद से बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी निवासी श्रीपाल (60) खेती करता था। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे घर से सरेहरी चौराहा जा रहा था। सरेहरी चौराहा पर ट्रक ने उसे रौद दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बेहंदर सीएचसी भेजा और परिजनों को सूचना दी। परिजन सीएचसी पहुंच गए,तो चिकित्सकने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग निकला। मृतक के परिवार में पत्नी सूरजमुखी, दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं।