फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग लगने से वृद्ध जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर में आग से वृद्ध झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम तड़ेर निवासी बलकू (70) खेती करते थे। वह परिजनों से अलग गांव के बाहर छप्पर डालकर अकेले रहते थे। रोज की तरह ही शुक्रवार रात भी वह चारपाई के निकट आग जलाकर ताप रहे थे।
इसी बीच आग से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। कुछ ही देर में छप्पर में आग लग गई और बलकू भी इसी में फंस गए। घटना की जानकारी पर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक बलकू गंभीर रूप से झुलस गए थे। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। उनके तीन पुत्र कमलेश, रामसागर और राम भजन व उनके परिवार हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कोई आरोप नहीं है। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें