फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरी वृद्धा की मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाइक से बेटे के साथ दवा लेने जा रही वृद्धा को विपरीत दिशा से आई बाइक ने टक्कर मार दी। सिर के बल सड़क पर गिरी वृद्धा की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मढि़या निवासी लेखनी (70) पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। मंगलवार दोपहर वह अपनी दवा लेने के लिए बेटे राकेश के साथ बाइक से हरदोई जा रही थी। हरदोई पिहानी मार्ग पर भुलभुलिया गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लेखनी सिर के बल सड़क पर गिर गई।
उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले बाइक सवार की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिये करने की कोशिश की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें