फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही वृद्धा को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैंक से रुपये निकालने जा रही वृद्धा को सोमवार दोपहर गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैंचा निवासी जयदेवी (58) पत्नी बालकराम का खाता कुतुबापुर स्थित बैंक में है। सोमवार दोपहर जयदेवी बैंक से रुपये निकालने गई थी।
विज्ञापन

गांव के बाहर सड़क के किनारे पैदल जाते समय अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें