फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने ट्रेन के पहिये के नीचे सिर रख दी जान

Sun, 03 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट की बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधेड़ ने शनिवार को पैसेंजर ट्रेन के पहिये के  नीचे सिर रख दिया। ट्रेन के आगे बढ़ते ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया। जानकारी मिलते ही मौके  पर पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गोखले नगर निवासी रामसेवक उर्फ  पुजारी (56) सब्जी बेंचकर अपने परिवार को भरण पोषण करते थे। बताया जाता है कि वह कुछ समय से पेट की बीमारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उसने बीमारी का इलाज भी कराया, पर फायदा नहीं हुआ।

दो दिन पहले वह हरदोई में रह रही अपनी विवाहिता बेटी के यहां चले गए थे, जहां से कल घर लौटे थे। घर आने के बाद वह परेशान थे। शनिवार को वह स्टेशन पहुंचे और बालामऊ से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करने लगे। ट्रेन के आने के बाद वह प्लेटफार्म की दूसरी ओर चला गए और बोगी के नीचे पटरी पर सिर रखकर लेट गए।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रेन चली, उनका सिर धड़ से अलग हो गया। जानकारी होते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद घटना की सूचना परिजनोें को दी। मौके पर पहुंचा उनका बेटा मंगला और पत्नी शव देखते ही बिलख पड़ी। बेटे ने बताया कि पिता के पेट में दर्द रहता था और पैसे के अभाव में उपचार भी ठीक से नहीं करा पा रहे थे, जिससे परेशान रहते थे। इससे पहले भी उन्होंने एक बार जान देने की कोशिश की, पर बचा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें