फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुष्ट फीडबैक से सबक लें अधिकारी : राहुल पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम राहुल पांडेय ने मंगलवार शाम को स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। शिकायतों के निस्तारण के 70 प्रतिशत तक असंतुष्ट फीड बैक और कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जाहिर की। असंतुष्ट फीडबैक पर अधिकारियों से कहा कि यह उनकी कार्यप्रणाली को उजागर करता है। इससे सबक लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों की डैशबोर्ड पर प्रदर्शित रैंकवार प्रगति की जानकारी ली। राजस्व वसूली और तय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित कर सीएम डैशबोर्ड पर अपनी रैंक में सुधार लाएं।
उन्होंने आबकारी, खनन, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी की कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जाहिर की। इसमें तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने और प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। स्टांप विभाग की समीक्षा में कम प्रगति पर विस्तार से जानकारी ली। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और फीडबैक की समीक्षा में सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता कर शिकायत की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की जाए। विद्युत निगम और समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतों में करीब 70 प्रतिशत असंतोषजनक फीडबैक पर नाराजगी जताई। अधिकारी और अभियंताओं से कहा कि इस पर विशेष ध्यान दें। शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें