फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो साल में जिम्मेदार खाली नहीं करा पाए चकरोड

विज्ञापन
फोटो 34: ​शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा और एसपी एके मीणा। संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। समाधान दिवस में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित वर्षों से चक्कर काट रहे हैं पर राजस्व और पुलिस विभाग की व्यवस्था से उन्हें न्याय नहीं मिल सका। दो साल से चकरोड को खाली नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


समाधान दिवस में त्वरित न्याय देने की मंशा धरातल पर साकार नहीं हो पा रही है। यहां पीड़ितों को सिर्फ कोरा आश्वासन मिल रहा है। ऐसा ही कुछ शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में देखने को मिला। लोगों की शिकायतों के प्रार्थनापत्र इकट्ठा करके रख लिए गए लेकिन समाधान के नाम पर आश्वासन मिला।

संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अनुनय झा ने की। उन्होंने फरियादियों की शिकायत सुनीं, यहां कुल 87 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। हरपालपुर ब्लॉक के गांव लमकन निवासी जयजय राम ने शिकायत में बताया कि गांव के अन्नपूर्णा भवन में दो सीसीटीवी प्रधान ने लगवाए लेकिन कोटेदार ने सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। डीएम ने डीएसओ को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खम्हौरा निवासी अमित व धर्मेंद्र ने शिकायत की कि गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। डीएम ने एसडीएम को राजस्व टीम मौके पर भेजकर पैमाइश कराने और बीडीओ त्रिलोक चंद्र शर्मा को मार्ग की मरम्मत के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व और पुलिस की टीम बनाकर गांव में मौके पर छोटी-छोटी समस्या जैसे मेड़ तोड़ना, अतिक्रमण आदि का मौके पर समाधान कराने के निर्देश दिए।
एसपी एके मीणा ने थानाध्यक्षों को अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने और रात्रि गश्त तेज करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय, पीडी अशोक कुमार मौर्या, डीडीओ कमलेश कुमार, सीवीओ डॉ. एके सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश पाठक, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव, बीएसए प्रभात मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा, एसडीएम शिवानी सिंह आदि मौजूद रहीं।


तहसील बिलग्राम में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने की। 80 समस्याओं को सुना इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया। उपजिलाधिकारी एन राम, सीओ आरएस सोनकर, तहसीलदार दीपक भार्गव आदि मौजूद रहे।


केस एक :

हरपालपुर ब्लॉक के गांव मुर्चा मजरा अलीगंज ननखेरिया निवासी अमित कुमार ने बताया कि विपक्षियों ने गांव के सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर रखा है। इससे आने-जाने में ग्रामीणों को असुविधा होती है। दो साल से समाधान दिवस पर शिकायती पत्र दे रहा हूं लेकिन न्याय अभी तक नहीं मिल सका।


केस दो :

तहसील के ग्राम भानापुर निवासी तौला ने बताया कि वह पांच माह से तहसील व थाने के चक्कर काट रहे हैं, विपक्षी उनके खेत की मेड़ कई बार काट चुके हैं। तहसील से पैमाइश नहीं हो रही। वहीं विपक्षी मारपीट व गाली-गलौज करते हैं पुलिस भी उनकी कोई शिकायत नहीं सुन रही जिसके चलते हैं वह और उनका परिवार काफी परेशान है।


केस तीन

हरपालपुर के ग्राम दहेलिया गांव के रहने वाली मालती ने बताया कि उनके पति बलराम के नाम भूमि है गांव के दबंग विपक्षी लोगों ने उस भूमि पर कब्जा कर लिया है। पैमाइश कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रही हैं। विपक्ष दबंग हैं तहसील में सांठगांठ कर उसकी भूमि की पैमाइश नहीं करने दे रहे हैं। अब तक वह छह बार तहसील समाधान दिवस में शिकायत कर चुकी हैं।

फोटो 34: शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा और एसपी एके मीणा। संवाद

फोटो 34: शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा और एसपी एके मीणा। संवाद

फोटो 34: शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा और एसपी एके मीणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें