फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी रिटर्निंग ऑफिसर बुक का गहनता से अध्ययन कर लें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। लोकसभा चुनाव को पारदर्शी और सही प्रकार से कराए जाने के लिए अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग से जारी रिटर्निंग ऑफिसर बुक का गहना से अध्ययन कर लें। नामांकन से लेकर इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रेंडमाइजेशन और मतगणना के दिशा-निर्देशों की भलीभांति जानकारी रखें। सभी कामों को समय से सही प्रकार से किया जाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रशिक्षण की अध्यक्षता की। मास्टर ट्रेनरों, तहसीलदारों, एसडीएम और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि आयोग के दिशा-निर्दशों के अनुसार ही काम किए जाने हैं। चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराए जाएंगे। मतदान केंद्र पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की जानकारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी रिपोर्ट न दिए जाने और आयोग को किसी अन्य स्रोत से जानकारी मिलने पर संबंधित का उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। मतदान अवधि समाप्ति के समय केंद्र पर मतदाताओं के होने पर लाइन लगवाकर अंतिम मतदाता को क्रमांक एक की पर्ची दी जाएगी। विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार सहित सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें