फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चंद घंटों के बीडीओ रहे अधिकारी प्रभार मुक्त, कविता को बावन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन स्तर से गैरजनपद स्थानांतरित किए गए बीडीओ को कार्यमुक्त किए जाने के लिए दो पीडीएस कैडर के अधिकारियों को चंद घंटे के लिए बिलग्राम और पिहानी बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। चंद घंटे बाद ही बीडीओ की तैनाती में फेरबदल के साथ ही जिले में योगदान करने वाले पीडीएस कैडर के अधिकारियों को ब्लॉक में तैनाती दे दी गई।
विज्ञापन

डीएम राहुल पांडेय की ओर से जारी आदेश में एनआरएलएम सेल जनपद मुख्यालय से संबद्ध बबिता गुप्ता को ब्लॉक पिहानी का बीडीओ बनाया गया है। भरखनी बीडीओ अशोक कुमार द्विवेदी को कोथावां में तैनाती के साथ ही भरखनी के कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मल्लावां बीडीओ रहे नीरज शर्मा को बेहंदर में तैनाती दी गई है जबकि मल्लावां के कार्यक्रम अधिकारी का अतिरिक्त के तौर पर प्रभार देखेंगे। सुरसा बीडीओ कविता अवस्थी को बावन में तैनाती दी गई है। बावन का अतिरिक्त प्रभार देख रहे जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. रामप्रकाश को प्रभार मुक्त किया गया।
कोथावां बीडीओ रहे गिरवर प्रसाद को टड़ियावां बीडीओ बनाया गया है, यहां का अतिरिक्त प्रभार देख रहे भूमि सरंक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ को प्रभार मुक्त किया गया है। गैरजनपद से आए दीपांकर आर्य को सुरसा, नवनीत कुमार गौतम को बिलग्राम और फहद खान को कछौना की जिम्मेदारी दी गई है। नव प्रोन्नत संयुक्त खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा को भरखनी और राजीव दीक्षित को मल्लावां में तैनात किया गया है। वहीं कछौना बीडीओ रहे महेश चंद्र को 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने के दृष्टिगत एनआरएलएम सेल से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें