फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एमएलसी स्नातक और शिक्षक मतदाताओं की अनंतिम सूची पर 16 तक ली जाएंगी आपत्ति-दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए मतदाताओं की अनंतिम सूची सार्वजनिक कर दी गई है। सूची पर 16 दिसंबर तक आपत्ति और दावे लिए जाएंगे। आपत्ति और दावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। स्नातक में 27 हजार, 752 और शिक्षक में 2,389 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए मतदाता बनने के लिए खंड स्नातक क्षेत्र के लिए 30 हजार, 318 और शिक्षक क्षेत्र के लिए 2,722 आवेदन निर्वाचन कार्यालय में प्राप्त हुए थे। इनके सत्यापन में स्नातक क्षेत्र में 27 हजार, 752 और शिक्षक क्षेत्र में 2,389 आवेदन सही मिले थे। शिक्षक में 333 और स्नातक में 2,566 आवेदन निरस्त हो गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सही मिले आवेदकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। मतदाता सूची को मतदान केंद्रवार तैयार कराकर सार्वजनिक प्रकाशन कराया गया है। बताया कि शिक्षक और स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची पर आपत्ति और दाव लिए जाएंगे। बताया कि दावा और आपत्ति 16 दिसंबर तक कोई भी व्यक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार और पदाभिहीत अधिकारी के पास जमा कर सकेंगे। दावा और आपत्तियों का परीक्षण के बाद निस्तारित कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि स्नातक खंड निर्वाचन के लिए 27 और शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रवार ड्राफ्ट सूची सार्वजनिक की गई है। ड्राफ्ट सूची एनआईसी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें