फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों की देखभाल की ली गई शपथ

विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र पर संकल्प लेते कुष्ठ रोग विभाग के अधिकारी व केंद्र के जिम्मेदार। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। एक कोशिश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर शनिवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत कुष्ठ के प्रति आखिरी युद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुष्ठ रोगियों की देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था संरक्षक अभिषेक सिंह गोल्डी ने लोगों को कुष्ठ रोग से ग्रसित रोगी के प्रति किसी भी प्रकार की द्वेष भावना न रखने और रोगी को उचित मार्गदर्शन करने की अपील की।
भारत सरकार की कुष्ठ रोग निवारण योजना से अवगत कराया। उन्होंने उचित व्यवस्था चिकित्सा लाभ व कुष्ठ रोगी की देखभाल करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष रामकिशोर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कुष्ठ कार्यालय से उमेश चंद्र, नीरज शुक्ला, फिजियोथेरेपिस्ट अवधेश कुमार, गुंजन शर्मा, मो. साहिबे आलम, फकरे आलम, मुईद खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें