फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम ... जय सियाराम

विज्ञापन
फोटो-17- धर्मशाला रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जेठ माह के मंगलवार को सुबह से ही घरों और मंदिरों पर भगवान श्री हनुमानजी का श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम, ओ अपने राम जी से कह देना जय सियाराम... आदि भजनों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे में प्रसाद वितरित किया और प्रसाद चखा भी।
विज्ञापन

जिलेभर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का माहौल रहा। घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान श्री हनुमानजी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प, सुगंध और भोग-प्रसाद अर्पित किया। भगवान श्रीहनुमान मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चमेली का तेल भी अर्पित किया। श्रीसुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन भी हुए। गल्लामंडी गेट पर भंडारे में राजीव गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, अनूप अग्निहोत्री, विपिन गुप्ता, कृष्णा, सूरज, सोनू, मो. खालिद, मनीष, अनुज ने प्रसाद वितरित किया।
सिनेमा चौराहे पर झब्बू लाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, पार्थ, रितिका और तनिष्का गुप्ता ने प्रसाद वितरित किया। कोयल बाग कॉलोनी में भंडारे में डॉ. रामप्रकाश, सुशीला वर्मा, खुशबू श्रीवास्तव, पौरूषी वर्मा, नूतन सिंह, सौरभ सिंह, विंदेश्वरी देवी, गिरिराज, मिथलेश कुमार, हरिदेव, अंकित कुमार आदि ने भी प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

धर्मशाला रोड पर आयुष महेंद्रा, प्रियांशु पाल, नीरज सैनी, धीरज ने प्रसाद वितरित किया। जेल रोड पर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने प्रसाद बांटा। पिहानी, माधौगंज, सवायजपुर, पाली, बिलग्राम, हरपालपुर, सांडी, बावन में भी भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया।

फोटो-17- धर्मशाला रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17- धर्मशाला रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17- धर्मशाला रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17- धर्मशाला रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17- धर्मशाला रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-17- धर्मशाला रोड पर भंडारा में प्रसाद वितरण करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें