फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी की स्टॉफ नर्स समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। प्रसूता की मौत के मामले में मृतका के पति ने हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गैर इरादतन हत्या और रुपये हड़पने की साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पूराअत्ता निवासी राहुल अग्निहोत्री ने सांडी थाने में दी तहरीर में बताया कि पत्नी मीनाक्षी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार रात सीएचसी हरपालपुर ले गए थे। यहां तैनात स्टाफ नर्स इंदु सिंह ने जिला अस्पताल हरदोई में इलाज की अच्छी व्यवस्था न होने की बात कहकर हुसैनपुर सांडी स्थित बालाजी हॉस्पिटल ले जाने को कहा। आरोप है कि संसाधनों का अभाव होने पर भी यहां के कथित डॉक्टरों ने सभी जांचों के बाद 40 हजार रुपये एडवांस में जमा करा लिए। कुछ देर बाद मीनाक्षी की हालत प्रसव होने के साथ ही बिगड़ने लगी। सरकारी अस्पताल ले जाने के बहाने मीनाक्षी को बोलेरो से ले गए और मौत होने पर उसका शव वहीं छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर बालाजी हॉस्पिटल के एमडी आलोक कुमार दीक्षित, संचालक डॉ. दिवाकर, डॉ. नेहा इकबाल, डॉ. शोभा वर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह और सीएचसी हरपालपुर की स्टॉफ नर्स इंदु सिंह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और रुपये हड़पने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें