हरदाेई। संस्कृति विभाग ने पर्यटन विकास के लिहाज से शहर के नुमाइश चौराहा और कछौना के बाबा कुशीनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृति और बजट जारी किया है।
शासन क अनु सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव की ओर से पर्यटन विभाग के महानिदेशक को जारी पत्र में कहा गया है कि नुमाइश चौराहा का पर्यटन विकास के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण कराने के लिए शासन ने 1,07,20,000 रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 75,000 रुपये जारी कर दिए हैं।
ऐसे ही कछौना के बाबा कुशीनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 67,80,000 रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। काम कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 75,000 रुपये जारी किए गए हैं। (संवाद)