फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेंगू की चपेट में आए सीओ

Sat, 15 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
हरदोई/माधौगंज। बुखार और डेंगू पर काबू करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंकड़ेबाजी करने में जुटे हैं और जिले में रोज कहीं न कहीं डेंगू के रोगी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सीओ हरियावां सहित चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें तीन लोग माधौगंज के सैयदपुर गांव के हैं। इस पर गांव पहुंचे टीम ने डेंगू की आशंका में पांच और लोगों का ब्लड सैंपल लिया है। जिले मेें अब तक 45 डेंगू के रोगी सामने आ चुके हैं, जिसमें 13 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हरियावां में तैनात श्यामाकांत त्रिपाठी शहर की पुलिस लाइन में रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले वह बुखार की चपेट में आ गए थे। हालत में सुधार न होने पर तीन दिन पहले उन्होंने जिला अस्पताल की पैथालाजी में डेंगू की जांच कराई थी। इसमें उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पुष्टि के लिए रिपोर्ट लखनऊ के राज्य संचारी लैब को भेजी गई थी। वहां पर भी सीओ को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह माधौगंज ब्लाक के सैदपुर गांव निवासी अवध किशोर त्रिवेदी, विमला और प्रशांत को पिछले दस दिन से बुखार आ रहा था।

इन लोगों ने हरदोई के एक निजी अस्पताल में डेंगू की जांच कराई थी। जहां पर रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके चलते तीनों क े खून के नमूने जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम भेजा गया था। जहां से खून के नमूने राज्य संचारी लैब लखनऊ भेजे गए थे। शुक्रवार को तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक ही गांव में डेंगू के तीन रोगी मिलने के बाद सुबह मलेरिया विभाग व डाक्टरों की टीम गांव पहुंची। डाक्टरों की टीम को गांव में जांच के दौरान राम प्रकाश, शिवमंगल, रोली मिश्र, पूर्णिमा व मृदुल में डेंगू के लक्षण मिले। टीम ने पंाचों के खून के नमूने भरकर जांच के लिए लखनऊ भिजवाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने रोगियों की जांच कर दवाइयां दी। इस दौरान गांव निवासी रामश्री, रघुनंदन प्रसाद त्रिवेदी, राम प्रकाश, देवेंद्र, महेंद्र, सुशील, रत्नेश तिवारी, गरिमा, गायत्री और आकाश समेत 15 की स्लाइड बनाई है।

सीएमओ ने शुकव्रार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। इसमें उन्होंने जिले में जनवरी से सितंबर तक मात्र 278 मलेरिया रोगी मिलने की बात कही है। सबसे ज्यादा बावन ब्लॉक में 51 व टड़ियांवा में 48 रोगी मिलने की जानकारी दी गई है।

जबकि जनवरी से 10 अक्टूबर तक जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 181 और मलेरिया विभाग में 217 मलेरिया के रोगी मिलने की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ सीधे-सीधे 120 मलेरिया रोगी छुपा रहे हैं। इसी तरह डेंगू के मरीजों की पुष्टि में भी खेल किया जा रहा है।

सीएमओ के अनुसार डेंगू के आठ रोगी एलाइजा पाजिटिव मिले और एक मरीज की डेंगू से मौत हुई है। सीएमओ उन मरीजों को डेंगू पीड़ित नहीं मानते जिनका लखनऊ के बडे़ अस्पतालों में इलाज हुआ। जिन लोगों ने लखनऊ में सीधे इलाज कराया वह जिले में रहकर ही डेंगू की चपेट में आए।

डेंगू के लगभग 45 रोगी सामने आए हैं, इनमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने गांवों और शहरों में दवा व एंटी लार्वल स्प्रे के छिड़काव का भी दावा किया है। सीएमओ के अनुसार गांव मदारी खेड़ा, ढकौली, कलेहरा, ज्यूरी चंद्रमपुर, शहीपुर छछेटा, मोहल्ला मकिाना, भैंसरी, जजेज कालोनी, आजादनगर, कायमपुर, कलेहरा, पुष्पताली, दौली, परसपुर, बगहा, कटहरा, सेलापुर, बसबेरवा, सदरपुर और पूर्वी बहरा सौदागर समेत 33 गांवों में दवा का छिड़काव किया गया है।

उनके अनुसार शहर के मुन्ने मिंया चौराहा, सिनेमा चौराहा, नुमाइस चौराहा, महिला अस्पताल, बड़ा चौराहा, रामदत्त चौराहा, डीएम चौराहा व पिहानी चुंगी मोहल्ला में एंटी लार्व स्प्रे कराया गया है। उन्होंनेे नगर पालिका की तरफ से सभी वार्डो में नियमित फॉगिंग होने की बात भी कही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें