फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की अब ट्रेन में दर्ज हो सकेगी रिपोर्ट

Sat, 25 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा के दौरान बढ़ रही लूटपाट व चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने को अब जीआरपी ने हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की है। हेल्प लाइन नंबर पर फोन करने के बाद जीआरपी ट्रेन के अंदर ही न सिर्फ पीड़ित यात्री की सहायता को पहुंचेगी, बल्कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं यदि यात्री को कोई खतरा है तो ट्रेन के अंदर सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। रेलवे द्वारा तमाम संसाधनों का प्रयोग करने के बावजूद ट्रेनों में घटनाओं पर काबू नहीं हो रहा। ट्रेन के अंदर घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसमें लूटपाट, चोरी, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट सहित हत्या तक हो जाती हैं।

ट्रेनों के अंदर ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। जिस पर ही लगाम लगाने को अब जीआरपी ने ठोस कदम उठाया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने लोगों को सुरक्षा देने की दृष्टि से हेल्प लाइन नंबर 1512 को शुरू किया है। जिसके माध्यम से पीड़ित यात्री को मौके पर ही पुलिस की सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हेल्प लाइन नंबर 1512 पर फोन करने के बाद कंट्रोल रूम में आपरेटर द्वारा संबंधित ट्रेन में मौजूद स्क्वायड को जानकारी देगा, जो मौके पर पहुंच कर यात्री से जानकारी कर समस्या का समाधान करेगा। इतना ही नहीं यदि घटना बड़ी है, तो उसकी एफआईआर भी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए एसओ जीआरपी राहुल यादव ने बताया कि यदि ट्रेन में यात्री को सुरक्षा चाहिए तो वह भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें