फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विधान सभा में चुनाव में जीत का परचम फहराएं

Wed, 04 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिला पंचायत की 72 सीटों में से 58 सदस्य सपा समर्थक हैं। चुनाव में सपा को मिली इस सफलता से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को क्षेत्र में विकास कार्य कराते रहने की अपील की।
विज्ञापन



 साथ ही अब आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर परचम लहराने का आह्वान किया। वह मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सीटों पर नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिला पंचायत की 72 सीटों में से 58 से अधिक सदस्यों की जीत दर्शा रही है कि जनता ने सपा की नीतियों को वोट दिया है।


 इस ऐतिहासिक सफलता ने सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं संचार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपना उत्साह बरकरार रखकर आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहराएंगे। साथ ही नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का मान सम्मान बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन



उनकी विकास कार्य में भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी ताकि वह क्षेत्र का विकास सुनिश्चित कर सकें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके स्तर से उन्हें भरपूर सहयोग व सम्मान मिलेेगा।


उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यों से आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील की। बैठक  में पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेस अग्रवाल,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें