फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सदस्यों को दिए गए प्रमाणपत्र

Wed, 04 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 72 सीटों पर चुने गए नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को मंगलवार को प्रमाणपत्र दिए गए। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विजय गुप्ता ने प्रमाण पत्रों देने के साथ ही उन्हें जीत की बधाई दी। प्रमाण पत्र पाकर नवनिर्वाचित सदस्य उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य के पद पर सोमवार की शाम को मतगणना समाप्त होने तक नव निर्वाचित सदस्यों का चयन हो गया इसकी घोषणा तो कर दी गई, लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र का वितरण मंगलवार को किया गया। विकास भवन सभागार में दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे नवनिर्वाचित हुए 72 सदस्यों को सीडीओ विजय गुप्ता ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन



प्रमाण पत्र लेने वालों में नवनिर्वाचित सदस्य मुकेश अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल,मीरागुप्ता,विमल मिश्रा समेत अन्य सभी निर्वाचित सदस्यों को वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें